भारत ने ईरान को मेडिकल सहायता की भेजी पहली खेप, इजराइल संघर्ष के बीच मदद का महत्व

By Raipur Buzz

Published On:

Follow Us

भारत की मदद, ईरान का आभार

भारत ने ईरान को चिकित्सा सहायता की पहली खेप भेजी है, जो ईरान की रेड क्रिसेंट सोसाइटी को सौंपी गई। इस खेप में आवश्यक दवाइयाँ और मेडिकल सप्लाई शामिल हैं। ईरान के दूतावास ने भारतवासियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह सहायता सफलतापूर्वक पहुँचाई गई है। हालांकि, ईरान की ओर से इसके आधिकारिक पुष्टि की कोई जानकारी नहीं आई है।

दूतावास ने इसे भारतीय जनता की उदारता का प्रतीक बताया, जो वर्तमान संकट के समय में एक महत्वपूर्ण सहयोग है। इन दिनों, जब ईरान और इजराइल के बीच तनाव बढ़ रहा है, ऐसी मदद बेहद आवश्यक है।

Leave a Comment