जगदलपुर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया. इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज बीजेपी पर जमकर हमला बोले. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नार्को टेस्ट की मांग की. बता दे की जांजगीर में आयोजित जनादेश परब में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने झीरम घाटी में कांग्रेस नेताओं पर हुए नक्सल हमले को लेकर कांग्रेस नेताओं पर ही सवाल खड़े कर दिए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता नक्सलियों के संपर्क में थे. जिसे लेकर PCC चीफ दीपक बैज ने जगदलपुर में प्रेस कॉन्फ़्रेंस लेकर बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नार्को टेस्ट की माँग की है. उन्होंने कहा कि तत्कालीन प्रदेश प्रभारी जेपी नड्डा और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का नार्को टेस्ट हो. अगर नड्डा के पास कोई तथ्य या सबूत है तो उसे सार्वजनिक करना चाहिए.
जेपी नड्डा और डॉ रमन सिंह के नार्को टेस्ट की मांग, PCC चीफ ने ली प्रेस कांफ्रेंस
Updated On:










