Patna: AC बोगी में भी सुरक्षित नहीं यात्री!

By Raipur Buzz

Published On:

Follow Us

Patna: क्या बढ़ रहे किराए के साथ घटी सुरक्षा?

हाल ही में भारतीय रेल ने अपने किराए में बढ़ोतरी की है, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल और भी गहरा गए हैं। लंबी दूरी की ट्रेनों, खासकर एसी बोगियों में भी अब यात्री सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। देश भर से आ रही रिपोर्ट्स बताती हैं कि ट्रेनों में लूटपाट की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ऐसा ही एक मामला Patna से सामने आया है, जहां भगत की कोठी-कामाख्या एक्सप्रेस में तड़के सुबह लूटपाट हुई। हरदास बीघा स्टेशन के पास हुए इस घटना ने रेल यात्रियों के बीच डर का माहौल बना दिया है। Raipurbuzz के अनुसार, इस वारदात में किसी यात्री के 25,000 रुपये तो किसी के लाखों रुपये के सामान की चोरी हुई, जिसके बाद लुटेरे चेन पुलिंग कर फरार हो गए।

Patna Police की लीपापोती और यात्रियों का दर्द

सुबह के 4:30 बजे हुई इस वारदात में करीब आधा दर्जन बदमाश शामिल थे। दानापुर रेलमंडल के फतुहा-हरदासबीघा स्टेशन के समीप 15623 डाउन कामाख्या एक्सप्रेस के एसी कोच B-1, B-6, A-1 और A-2 को निशाना बनाया गया। यात्रियों ने तुरंत ‘रेल मदद’ ऐप के जरिए आरपीएफ को सूचना दी, लेकिन Raipurbuzz की जानकारी के अनुसार, पुलिस इस मामले पर लीपापोती कर रही है। मीडिया के सामने भी पुलिस ने चुप्पी साध ली और लूट की घटना से साफ इनकार किया, जबकि पीड़ित यात्रियों के वीडियो घटना की पुष्टि कर रहे हैं।

Leave a Comment