कोरबा जिले के जटगा पुलिस चौकी इलाके में बीजेपी नेता पर बदमाशों ने हमला कर दिया. बदमाशों ने दिनदहाड़े बीच सड़क पर बीजेपी नेता को मौत के घाट उतार दिया. बताया जा रहा है कि अक्षय गर्ग कोरबा जिला पंचायत सदस्य है. जिस पर अज्ञात बदमाशों ने हमला किया है. तीन आरोपी कार से पहुंचे हुए थे. आरोपियों ने बीजेपी नेता अक्षय गर्ग पर टंगिया से ताबड़तोड़ हमला किया. जिससे बीजेपी नेता अक्षय गर्ग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. वही इलाके में नाकेबंदी कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.
कोरबा में बीजेपी नेता पर टंगिया से ताबड़तोड़ हमला, बीजेपी नेता की मौत
Updated On:










