ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल का निधन

By Chunnilal Dewangan

Published On:

Follow Us
राजकीय सम्मान से होगी अंतिम विदाई, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश.

देश के प्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ला का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. इसी वर्ष उन्हें ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल का 89 वर्ष की आयु में एम्स रायपुर में निधन हो गया. सांस लेने में कठिनाई के कारण शुक्ल को दो दिसंबर को एम्स में भर्ती किया गया था. उन्हें वेंटिलेटर में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था, जहां मंगलवार को उन्होंने अंतिम सांस ली. विनोद कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1937 को राजनांदगांव में हुआ था. जिन्हें हिंदी साहित्य में उनके अनूठे और सादगी भरे लेखन के लिए जाना जाता है. शुक्ल ने उपन्यास एवं कविता विधाओं में साहित्य सृजन किया है. उनका पहला कविता संग्रह 1971 में लगभग जय हिन्द नाम से प्रकाशित हुआ. 1979 में नौकर की कमीज़ नाम से उनका उपन्यास आया जिस पर फ़िल्मकार मणिकौल ने इसी से नाम से फिल्म भी बनाई. शुक्ल के दूसरे उपन्यास दीवार में एक खिड़की रहती थी को साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त हो चुका है.

Leave a Comment